{"_id":"697af4ac830c8b0aaf0626f0","slug":"durg-accident-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3891046-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Road Accident: सड़क हादसे में वनपाल की मौत, जेवरा सिरसा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी पीछे से टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Road Accident: सड़क हादसे में वनपाल की मौत, जेवरा सिरसा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी पीछे से टक्कर
Thu, 29 Jan 2026 11:55 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:55 AM IST
सार
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से वन विभाग के वनपाल ललित यादव की मौत हो गई। समोदा नाले के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्ग में सड़क हादसे में वनपाल की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में वन विभाग के वनपाल ललित यादव की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वनपाल अपनी मोटर साइकिल से कवर्धा से दुर्ग डाक छोड़ने आ रहे थे। समोदा नाले के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही ललित यादव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कवर्धा के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में पदस्थ वनपाल ललित यादव की यह दुखद घटना बीती रात हुई। मृतक अपनी ड्यूटी के सिलसिले में कवर्धा से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन