फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Accident car collides with truck 28 year old girl died

Durg Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 28 साल की युवती की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 14 Apr 2024 12:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Apr 2024 12:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक को टक्कर मार दी. हादसे में 28 साल की युवती की जान चली गई. वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Durg Accident car collides with truck 28 year old girl died
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलगांव थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी ब्रिज में रविवार सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक लड़की और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

''कार में सवार थे 2 लोग''
पुलगांव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट ने बताया कि आज सुबह शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर ट्रक और कार में दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पुलिस पहुंची। एक क्रेटा कार राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रही थी। वहीं, ट्रक दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर दोनों में आमने सामने से टक्कर हो गई। कार चालक तेज रफ्तार में होने के कारण संभल नहीं पाया और सामने से आ रहा ट्रक की ड्राइवर साइड से टकरा गया। दुर्घटना के समय कार में एक लड़की और लड़का सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


''28 साल की युवती की मौत''
पुलगांव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट ने बताया कि पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। कार चालक प्रशांत पांडेय निवासी भिलाई और लड़की की पहचान मीणा सिंह (28 साल) के रूप में हुई है। मृतिका मीणा सिंह कुछ दिन पहले ही स्मृति नगर निवासी अपने बहन के घर आई थी। कार को प्रशांत ही चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायलों को आसपास के लोगों ने कार से निकलकर अस्पताल भेज दिया गया थे।

''ट्रक चालक मौके से फरार''
पुलगांव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट ने बताया कि पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद घायल अवस्था में प्रशांत ने अपने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रशांत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed