फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Dumper hits two women riding scooter in Durg one dead

Durg: जामुल में डंपर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, आरोपी की तलाश जारी

Mon, 29 Jan 2024 09:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Jan 2024 09:15 PM IST
सार

महिलाएं तिरंगा चौक के पास पहुंची ही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Dumper hits two women riding scooter in Durg one dead
मृतिका वंदना देवांगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले में जहां एक तरफ ट्रैफिक माह मनाया जा रहा है लेकिन सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में जामुल थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


छावनी के तिरंगा चौक के पास एक डंपर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से स्कूटी पर पीछे बैठी महिला को गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला को हल्की चोट आई है। जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि छावनी के तिरंगा चौक में दुर्घटना की सूचना पर टीम रवाना हुई, जहां एक डंपर ने स्कूटी सवार दो सहेलियों को टक्कर मार दी थी। घटना पर एक महिला को मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को हल्की चोट है। दोनों को शासकीय अस्पताल भेज गया, जहां एक महिला वंदना देवांगन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे महिला को सामान्य चोट आई है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान वंदना देवांगन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वंदना देवांगन की दोस्ती आराधना साहनी नाम की महिला से एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और सक्ति जिले आकर भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में रहती थीं। सोमवार सुबह वो अपनी सहेली से मिलने छावनी गई थीं, जिसके बाद घर जाने के लिए सहेली आराधना के साथ स्कूटी पर सवार होकर छावनी चौक तक जा रही थीं। इसी दौरान तिरंगा चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed