फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Dumper hits two scooty riders in Durg and blocks the road

दुर्ग में लाठीचार्ज: डंपर ने स्कूटी सवार को रौंदा, घटना स्थल पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Mon, 18 Sep 2023 05:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 05:24 PM IST
सार

जामुल में एक डंपर ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने नंदिनी अहिवारा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Dumper hits two scooty riders in Durg and blocks the road
हादसे के बाद पुलिस और आक्रोशित जनता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामुल में एक डंपर ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने नंदिनी अहिवारा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन


जामुल थाना क्षेत्र में आज सुबह एक डंपर ने स्कूटी सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नंदिनी अहिवारा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया। प्रदर्शनकारी को समझाने का प्रयास पुलिस लगातार करती रही। लेकिन सड़क पर शव रखकर बैठे लोग मानने को तैयार नहीं थे। घंटे तक सड़क जाम को देखते हुए। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद सड़क से शव को उठाकर मर्चुरी भिवाया गया। बाधित जामुल आहिवारा मार्ग को फिर से बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खेरधा निवासी मनीष टंडन अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर भिलाई की ओर आ रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण मनीष टंडन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार दूसरा युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और आक्रोशित लोगों ने जामुल अहिवारा मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लगभग 3 घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया। लोगों को समझने का प्रयास किया गया।


लेकिन प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को 50 लख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। वरिष्ठ अधिकारी और एसडीएम के पहुंचने के बाद हल्का बल प्रयोग कर लोगों को भगाया गया। इसके बाद सड़क पर रखे शव को मॉर्चरी भिजवाया गया। इसके बाद ही बाधित मार्ग को फिर से बहाल किया गया। एडिशनल एसपी संजय ध्रुव घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कानूनी रूप से जो भी मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed