{"_id":"65525bb7bf1b1412a50c9d78","slug":"dr-raman-singh-visited-durg-in-support-of-candidate-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election: डॉ. रमन सिंह ने प्रत्याशी के समर्थन में दुर्ग का किया दौरा, सीट जीतने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election: डॉ. रमन सिंह ने प्रत्याशी के समर्थन में दुर्ग का किया दौरा, सीट जीतने का किया दावा
Mon, 13 Nov 2023 10:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:54 PM IST
सार
भिलाई नगर के छावनी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आमसभा को संबोधित किया। जहां डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
प्रत्याशी के समर्थन में डॉ. रमन सिंह ने की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रचार-प्रसार में जुटी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे के पक्ष में समर्थन मांगा।
विज्ञापन
भिलाई नगर के छावनी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आमसभा को संबोधित किया। जहां डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर भी जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महादेव एप में जुआ और सट्टा में दोनों खुल्लम-खुल्ला भागीदारी हैं। दोनों ही गुरु और चेला हैं और दोनों मुख्यमंत्री और विधायक खुद को बचाने में लगे हैं। वहीं रमन सिंह ने कहा कि पाटन की स्थिति बहुत शानदार है। पाटन का रिजल्ट चमत्कारी आने वाला है। उन्होंने दावा कि पाटन की सीट पर भाजपा जीत रही है।
विज्ञापन