फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   district collector banished two goons from the district

Durg News: जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाशों को किया जिलाबदर, एक वर्ष के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 28 Dec 2024 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Dec 2024 10:06 AM IST
सार

दुर्ग जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाश को जिलाबदर का  आदेश जारी की है। जिसमे एक दुर्ग और एक भिलाई का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
district collector banished two goons from the district
Durg News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाश को जिलाबदर का  आदेश जारी की है। जिसमे एक दुर्ग और एक भिलाई का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश दुर्ग - रायपुर के अलावा 5 अन्य जिलों सीमावर्ती में एक वर्ष के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन


दो बदमाशों को जिलाबदर किया है। मोहम्मद इमरान और तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार अदातन अपराधी हैं। जिनके कई अपराधिक रिकॉर्ड हैं। मो. इमरान इमामबाड़ा कैम्प दो शीतला मंदिर के पास थाना छावनी का रहने वाला है। वहीं, दूसरा अपराधी तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार पचरीपारा गुरूद्वारा के पास संतराबाड़ी मोहन नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ही बदमाशों को एक वर्ष तक न केवल दुर्ग जिला ही नही बल्कि आसपास के सीमावर्ती 7 जिलों कि सीमाओं से भी बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


दोनों बदमाश दुर्ग के अलावा रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़ छुई खदान गंडई, धमतरी जिले के सीमावर्ती में बिना आदेश का प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। आपको बता दें कि नगरी निकाय चुनाव के पहले तक ऐसे और भी अपराधियों को जिला बदर किया जा सकता है। इमरान के खिलाफ 18 अपराधिक मामले हैं। वहीं, तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार के खिलाफ 9 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, गुंडागर्दी, मारपीट, सट्टा खिलाने और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed