फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Dead bodies of two brothers found in a house in Kumhari police station area of Durg district

सड़े-गले शव मिले: मकान से आ रही थी बदबू, अलग-अलग कमरों में मिली दो भाइयों की लाश; मौत पर उठ रहे सवाल

Sat, 08 Jun 2024 10:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली कि खारुन ग्रीन के एक मकान से बदबू आ रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस ने देखा कि अलग-अलग कमरों में दो लाशें पड़ी थीं। जो लड़ी-गली हालत में थी और जिसके चलते बदबू कॉलोनी में बदबू फैल गई थी।

विज्ञापन
Dead bodies of two brothers found in a house in Kumhari police station area of Durg district
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के खारुन ग्रीन कॉलोनी के एक मकान में दो भाइयों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बीते शुक्रवार को बदबू से परेशान पड़ोसियों ने कुम्हारी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो दो कमरे में दो भाइयों के शव मिले। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि खारुन ग्रीन के एक मकान से बदबू आ रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस ने देखा कि अलग-अलग कमरों में दो लाशें पड़ी थीं। जो लड़ी-गली हालत में थी और जिसके चलते बदबू पूरी कॉलोनी में बदबू फैल गई थी।
विज्ञापन


छावनी नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल ने बताया कि शव दो सगे भाइयों के हैं। जो मकान के अंदर से अलग-अलग कमरों से मिले हैं। आसपास के लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुसी। मृतकों की शिनाख्त हिमांशु शर्मा (36) और सुधांशु शर्मा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दो वे पीलिया बीमारी से ग्रसित थे और उनके कमरे से शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की शराब के सेवन से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक पहले भिलाई-3 के पास सिरसा कला में रहते थे, सिरसा कला में उनकी किराने की दुकान थी। पांच साल पहले सिरसा कला का मकान और दुकान बेचकर खारुन ग्रीन में शिफ्ट हो गए थे। माता-पिता की मौत के बाद दोनों भाई अकेले रहते थे। बड़े भाई हिमांशु ने पार्थिवी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वह जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता था। वहीं, छोटा भाई सुधांशु पैर से दिव्यांग था, जो घर पर ही रहता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आखिर दोनों की भाइयों की मौत कैसे हुई यह अभी सवाल बना हुआ है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed