{"_id":"679ae95012463b1530087197","slug":"court-orders-fir-against-two-policemen-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर पर हमले का मामला: आरोपी की पत्नी को 15 घंटे थाने में बैठाया, दो पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर पर हमले का मामला: आरोपी की पत्नी को 15 घंटे थाने में बैठाया, दो पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश
Thu, 30 Jan 2025 08:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:22 AM IST
सार
भिलाई के खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी के पक्ष में कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है। आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी के वकील ने पुरानी भिलाई के व्यवहार न्यायालय में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
Bhilai News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलाई के खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी के पक्ष में कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है। आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी के वकील ने पुरानी भिलाई के व्यवहार न्यायालय में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
याचिका में कहा कि आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी डॉक्टर पूर्णिमा शर्मा को बिना कारण के पुरानी भिलाई पुलिस ने 15 घंटो तक हिरासत में लेकर थाने में रखा गया था। थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच पर न्यायालय ने पुरानी भिलाई थाना के टीआई महेश ध्रुव और महिला थाना की टीआई श्रद्धा पाठक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी को आदेश दिया है।
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल प्रोफेसर हमले के आरोपी प्रोबीर शर्मा की पत्नी डॉक्टर पूर्णिमा शर्मा का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने जब उनके पति को आरोपी बनाया है तो उन्हें क्यों पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया है। उन्हें काकीनाडा के पीठापुरम से पहले तो बिना महिला आरक्षक के डिटेन कर लाया गया। उसके बाद पुरानी भिलाई थाना में उसे 15 घंटे से ज्यादा समय तक बैठाया गया था। महिला होने के साथ मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित होकर उन्होंने न्यायालय में अर्जी लगाई थी। जिस पर न्यायालय ने आदेश दिया है।
विज्ञापन