फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Counting of votes will start at 8 am Collector IG and SP inspected the counting place in Durg

Durg: सुबह आठ बजे से होगी वोटों की गिनती, कलेक्टर, आईजी और एसपी ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

Mon, 03 Jun 2024 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

दुर्ग लोकसभा के तहत आने वाली नौ विधानसभाओं की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू की जायेगी। दुर्ग लोकसभा का मतगणना भिलाई जुनवानी स्थित शंकराचार्य कॉलेज में जिले के 6 विधानसभा सीटो की गिनती होगी।

विज्ञापन
Counting of votes will start at 8 am Collector IG and SP inspected the counting place in Durg
कलेक्टर और एसपी ने लिया मतगणना स्थल का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग लोकसभा के तहत आने वाली नौ विधानसभाओं की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू की जायेगी। दुर्ग लोकसभा का मतगणना भिलाई जुनवानी स्थित शंकराचार्य कॉलेज में जिले के 6 विधानसभा सीटो की गिनती होगी। वही बेमेतरा जिले की तीन विधानसभा सीट की गिनती बेमेतरा में होगी। जिसको लेकर आज दुर्ग सेंट्रल ऑब्जर्वर, कलेक्टर, आईजी और एसपी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। और मतगणना में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

भिलाई के जुनवानी स्थित शंकराचार्य कॉलेज में कल दुर्ग लोकसभा की 6  विधानसभा सीट की कल गिनती होगी। मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन के द्वारा व्यापक रूप से इंतजाम किए गए हैं।स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ की एक कंपनी पहले से तैनात की गई है। इसके अलावा करीब 1000 से अधिक शासकीय कर्मचारियों की मतगणना में ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन

 

स्ट्रांग रूम के बाहर जिला बल के करीब 500 से अधिक अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। मतगणना स्थल के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे जवानों के द्वारा निगरानी रखी जायेगी। दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभा सीट के अलावा बेमेतरा जिले की तीन विधानसभा सीट की गिनती होगी। लेकिन 9 विधानसभा सीटों की अनाउंसमेंट चक्र वार शंकराचार्य महाविद्यालय से की जाएगी। मतगणना स्थल का जायजा लेने के लिए आज सेंट्रल ऑब्जर्वर अनीता वर्मा सिंह,दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ,आईजी राम गोपाल गर्ग,एसपी जितेंद्र शुक्ला ने स्ट्रांग रूम के साथ पूरे कैंपस का अवलोकन किया। साथ ही पार्किंग स्थल का जायजा लिया। और ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुर्ग जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है सबसे पहले डाक पत्र को गिननी की जाएगी उसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीन की गिननी शुरू की पृथक 14- 14 टेबल लगाए गए है न्यूनतम 16 और अधिकतम 22 राउंड में गिननी पूरी की जाएगी। वही आईजी राम गोपाल गर्ग ने पुलिस विभाग के द्वारा सभी विधानसभा के स्ट्रांग रूम राजपत्रित अधिकारियो के साथ जवानों को मौजूद रहेंगे वही मतगणना स्थल पर 500 से अधिक अधिकारी और जवानों को ड्यूटी लगाई गई है वही जीत के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगाई गई है। आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed