फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   CM Bhupesh Baghel performed Kanya Puja on the occasion of Mahanavami in Durg

Durg: महानवमी के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने किया कन्या पूजन, बोले- दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार

Mon, 23 Oct 2023 03:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निजी निवास पहुंचे जहां जगत जननी मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की। वहीं महानवमी पर्व पर हवन और पूजन भी किया।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel performed Kanya Puja on the occasion of Mahanavami in Durg
सीएम भूपेश बघेल ने किया कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निजी निवास पहुंचे जहां जगत जननी मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की। वहीं महानवमी पर्व पर हवन और पूजन भी किया। हवन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने नियमानुसार नौ कन्याओं का भी पूजन किया और सभी कन्याओं के पैर धोकर उन्हें तिलक लगाया और अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर और सक्ति जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के नामांकन रैली में शामिल होंगे। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जांजगीर और सक्ति जिले में आज नामांकन रैली है। जिसमे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और तमाम कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहेंगे। तो वहीं सरकार बनाने के मसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान उनके साथ है और उनकी सरकार दोबारा बनने वाली है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed