फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh positive news; bhilai Steel Plant made paver block green tiles from waste

BSP ने वेस्ट से बनाया टाइल्स: बिना ईधन होगा अपशिष्ट का निपटान; नए प्लांट का उद्घाटन, हर दिन 1000 टाइल्स बनेगी

Sun, 25 Jun 2023 01:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Jun 2023 01:17 PM IST
सार

बीएसपी की एक अंतर-विभागीय टीम को ' (5-12 मिमी) बीओएफ स्लैग के माध्यम से पेवर ब्लॉक बनाना' सीखने के लिए आरडीसीआईएस रांची भेजा था। वहां उनकी टीम ने पायलट प्रोजेक्ट का अध्ययन किया। कुछ ही दिनों में की टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी लेने के बाद यहां एलडीसीपी आरएमपी-1 पाउडर शॉप के स्थान पर प्लांट स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
chhattisgarh positive news; bhilai Steel Plant made paver block green tiles from waste
भिलाई स्टील प्लांट ने वेस्ट से बनाई टाइल्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने वेस्ट मैनेजमेंट प्रबंधन का नया तरीका अपनाया है। अब अपशिष्ट से पेवर ब्लॉक ग्रीन टाइल्स तैयार की जा रही है। बीओएफ स्लैग से टाइल्स बनाने के नए प्लांट का उद्घाटन बीएसपी के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता ने किया। खास बात यह है कि, बीएसपी प्रबंधन की यह नई पहल 100% ठोस वेस्ट को फिर से उपयोग और कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक ईंधन रहित प्रक्रिया है। इसके तहत हर दिन 1000 टाइल्स का निर्माण होगा।

विज्ञापन


शहर के सौंदर्यीकरण में होगा उपयोग
प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता ने बताया कि बीओएफ स्लैग का निपटान करना बीएसपी के लिए बड़ी चुनौती थी। अब पेवर ब्लॉक बनाने से वेस्ट का सही प्रबंधन होने के साथ ही शहर का सौंदर्यीकरण हो पाएगा। इन ब्लॉक को पार्किंग, गार्डन और टाउनशिप की सड़क के किनारे लगाया जाएगा। ग्रीन टाइल्स प्लांट के लगने से दो उद्देश्य है पहला यह बीओएफ स्लैग के निपटारे में सहायता करेगा और दूसरा प्लांट और टाउनशिप के सौंदर्यीकरण के साथ राजस्व उत्पन्न में भी मदद करेगा।
विज्ञापन




बाजार में उपलब्ध टाइल्स से काफी सस्ते
प्लांट से प्रतिदिन 1000 ग्रीन टाइल्स के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। आगे चलकर इसे मांग के अनुसार बढ़ाया जाएगा। बीएसपी के ग्रीन टाइल्स प्लांट में बने पेवर ब्लॉक वर्तमान में बाजार में उपलब्ध ब्लॉक से काफी सस्ते और बेहतर हैं। इससे लोगों में इसकी डिमांड अधिक होगी और इससे राजस्व भी आएगा। भिलाई स्टील प्लांट ने देश ही नहीं विश्व में भी स्टील उत्पादन में नया कीर्तिमान हासिल किए हैं, लेकिन अब ये जुगाड़ टेक्नोलॉजी में अपना नाम बढ़ा रहा है। वेस्ट मैनेजमेंट का सदुपयोग में काफी बेहतर कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर उपयोग होगा बीएसपी का पेवर ब्लॉक
बीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके ग्रीन टाइल्स प्लांट में निर्मित पेवर ब्लॉक में IS 15658: 2006 के अनुसार M-40, 40 N/mm2 की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ है। इसके चलते यहां बने पेवर ब्लॉक का उपयोग पैदल यात्री प्लाजा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रैंप, कार पार्क, कार्यालय ड्राइव-वे, आवास कॉलोनी, कार्यालय परिसर, कम मात्रा में यातायात वाली ग्रामीण सड़कों, फार्म हाउस, समुद्र तट स्थलों, पर्यटक रिसॉर्ट्स स्थानीय प्राधिकरण फुटपाथ, आवासीय सड़कों आदि में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed