फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh Liquor Scam: ED detained transporter Arvind Singh from Muktidham in bhilai

Chhattisgarh Liquor Scam: ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह हिरासत में, मां के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा था मुक्तिधाम

Mon, 12 Jun 2023 04:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Jun 2023 04:24 PM IST
सार

पुलिस ने दुर्ग से शराब कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उससे हुई पूछताछ के आधार पर ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह भी ईडी की रडार पर आ गया। अरविंद सिंह की भी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह फरार हो गया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Liquor Scam: ED detained transporter Arvind Singh from Muktidham in bhilai
ईडी ने भिलाई में ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को हिरासत में लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले टीम पूछताछ के आधार पर लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच पता चला कि अरविंद सिंह अपनी मां के अंतिम संस्कार में मुक्तिधाम पहुंचा है। ईडी ने वहीं से उसे पकड़ लिया। ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को ईडी की गिरफ्त में आए आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति का करीबी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: IAS टुटेजा और ढेबर शराब सिंडिकेट के सरगना, ED बोली- भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल चुनाव में हुआ
विज्ञापन


शराब कारोबारी से पूछताछ के बाद कार्रवाई
दरअसल, प्रदेश में शराब घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले पुलिस ने दुर्ग से शराब कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उससे हुई पूछताछ के आधार पर ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह भी ईडी की रडार पर आ गया। अरविंद सिंह की भी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह फरार हो गया। अरविंद सिंह की मां कलावती देवी का रविवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अरविंद भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण पति का बताया करीबी
भिलाई के खुर्सीपार निवासी अरविंद सिंह के मुक्तिधाम पहुंचने की सूचना पर ईडी ने भी वहां घेराबंदी कर दी। अंतिम संस्कार की विधि पूरी होते ही ईडी ने अरविंद को हिरासत में ले लिया और टीम उसे लेकर अपने साथ चली गई। इस दौरान वहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक देवेंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे। ईडी ने इससे पहले पिछले महीने आबकारी विभाग के सचिव अरुण पति त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। अरविंद सिंह को उनका ही करीबी बताया जा रहा है। 


ईडी ने शराब सिंडिकेट चलाने का किया है दावा
इससे पहले ईडी ने दावा किया कि IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर अवैध रूप से शराब सिंडिकेट चला रहे थे। दोनों उस सिंडिकेट के सरगना थे। जांच में यह भी पता चला है कि 2019 से 2022 तक, राज्य में कुल शराब बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत अवैध रूप से की गई। भ्रष्टावार की रकम का इस्तेमाल चुनाव में प्रचार में किया गया। शराब कारोबारी अनवर ढेबर को ईडी ने छह मई को गिरफ्तार किया था। कारोबारी अनवर ढेबर कांग्रेस नेता और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई हैं। 

अनवर के कहने पर CSMCL का प्रबंध निदेशक बना
ईडी ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (CSMCL) को अपने स्टोरों के माध्यम से राज्य में शराब की खुदरा बिक्री की जिम्मेदारी दी गई। मई 2019 में, अनवर के कहने पर अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। इसके बाद त्रिपाठी को CSMCL की ओर से खरीदी गई शराब पर वसूले जाने वाले रिश्वत कमीशन को अधिकतम करने और निगम की संचालित दुकानों में गैर-शुल्क भुगतान वाली शराब की बिक्री के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का काम सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed