फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh Landlord Arrested for Alleged Heinous Assault on 6-Year-Old Girl After Victim Falls Ill

सीजी: छह साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार; तबीयत बिगड़ने पर सामने आया मामला

Sun, 04 Oct 2026 01:44 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 04 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

दुर्ग के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 45 वर्षीय मकान मालिक को हिरासत में लिया है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Chhattisgarh Landlord Arrested for Alleged Heinous Assault on 6-Year-Old Girl After Victim Falls Ill
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय मकान मालिक पर छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर को 3 अक्तूबर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

बिगड़ती तबीयत से सामने आई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, यौन अपराध की यह घटना 2 अक्तूबर की है। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के ही मकान में रहती थी। घटना के बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके तुरंत बाद परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची के साथ यौन अपराध होने की पुष्टि की। जांच में पुष्टि होने के बाद परिजनों ने खुर्सीपार थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीजी: घर में घुसा तेंदुआ, छह लोगों पर किया हमला; परिजनों ने सूझबूझ से कमरे में किया बंद, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी गलत हरकत का प्रयास करने का आरोप
परिजनों के अनुसार, मकान मालिक दिलावर की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी। आरोपी ने इससे पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया था। 2 अक्तूबर को मौका मिलते ही आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारियां एकत्र कर रही है। इसके साथ ही पुलिस बच्ची और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस मेडिकल जांच तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed