फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chairperson of Women Commission reached Central Jail met women prisoners lodged in LohariDih incident in Durg

Durg: महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंची केन्द्रीय जेल, लोहारीडीह की घटना में बंद महिला बंदियों से की मुलाकात

Sat, 21 Sep 2024 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

कबीरधाम के लोहारीडीह गांव की घटना में दुर्ग के केंद्रीय जेल में बंद महिला बंदियों से मुलाकात करने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंची।

विज्ञापन
Chairperson of Women Commission reached Central Jail met women prisoners lodged in LohariDih incident in Durg
महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम के लोहारीडीह गांव की घटना में दुर्ग के केंद्रीय जेल में बंद महिला बंदियों से मुलाकात करने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंची। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को महिला जेल में पहले अपने साथ अधिवक्ता और डॉक्टर को ले जाने पर जेल प्रबंधन ने आधा घंटा रोक दिया जिसके बाद किरणमयी नायक खुद जेल के अधिकारियों के साथ अकेली अंदर गई।

विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि लोहारीडीह घटना के बाद इस मामले में 35 दोषी महिलाओ को दुर्ग जेल की महिला बंदीगृह में रखा गया है। जिनसे मुलाकात कर उनका बयान लिया गया है। इनमे दो को छोड़कर 33 महिलाओं के शरीर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। सभी का बयान लिया गया है। 

विज्ञापन


महिलाओं के चोटों के पुष्टि के लिए फोटोग्राफ लेना भी आवश्यक है उनके इलाज के लिए महिला डॉक्टरो को नियुक्त किया जाना चाहिए। वही इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच अगर होगी तो वह राज्य शासन के खिलाफ नहीं जाएंगे। ऐसी स्थिति में हाईकोर्ट के जस्टिस से जांच करने की मांग की है और सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed