फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Businessman cheated of lakhs of rupees on complaint of victim police started searching for accused in Durg

Durg: कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी

Sun, 22 Sep 2024 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Sep 2024 06:48 PM IST
सार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना क्षेत्र पति -पत्नी ने ब्लैकमेलिंग कर कारोबारी से लाखों रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामल दर्ज कर आरोपी पति पत्नी की तलाश में जुट गई है।  

विज्ञापन
Businessman cheated of lakhs of rupees on complaint of victim police started searching for accused in Durg
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना क्षेत्र पति -पत्नी ने ब्लैकमेलिंग कर कारोबारी से लाखों रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामल दर्ज कर आरोपी पति पत्नी की तलाश में जुट गई है।  

विज्ञापन


वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी कारोबारी अमित कुमार पाण्डेय ने शिकायत किया है कि राम नगर सुपेला की रहने वाली पूजा विदौलिया नामक युवती ब्लैकमेल कर 30 लाख रूपये लेकर जान से मारने की धमकी दी है पूजा ने पीड़ित को विश्वास में लेकर रिलेशनशिप में रहनी लगी पूजा चौहान ग्रीन वेली के मकान मे रहती थी अमित और पूजा कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए पूजा ने अलग होने के एवज में अमित से 10 लाख रूपये का डिमांड की पीड़ित ने 8 लाख रूपये नगद व 2 लाख पूजा के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। 
विज्ञापन


फिर दोबारा पूजा ने वैशाली नगर अमित को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पूजा ने 8 लाख की जेवरात, 2 लाख के कपडा अमित पाण्डेय से लिया उसके 9 माह बाद सूरज शुक्ला उर्फ प्रतीक अग्निवंशी से विवाह कर ली। पति-पत्नी मिलकर अमित पाण्डेय को ब्लैकमेल करने लगे धमकी देकर अमित से फिर 7-8 लाख रूपये लिया जो पूजा के खाते में ट्रांसफर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी लगातार पूजा और सूरज शुक्ला ब्लैकमेल कर पीड़ित के बच्चों को परिवार को जान से मारने की धमकी दिया करते थे झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकी देती रही थी जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत पुलिस से किया जिसके बाद पुलिस ने पति- पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed