फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bulldozer ran on Ankur Sharma house illegal occupation was demolished in Durg

Durg: अंकुर शर्मा के घर चला बुलडोजर, अवैध कब्जे को किया गया ध्वस्त, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

Tue, 02 Jul 2024 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग/छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग ने फिर आज गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के घर पर बुलडोजर चला है। प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के अवैध कब्जे को ध्वस्त किया है इस मौके पर बड़ी संख्या पुलिस की टीम भी कार्यवाही के दौरान मौजूद रही।

विज्ञापन
Bulldozer ran on Ankur Sharma house illegal occupation was demolished in Durg
अंकुर शर्मा के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग ने फिर आज गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के घर पर बुलडोजर चला है। प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के अवैध कब्जे को ध्वस्त किया है इस मौके पर बड़ी संख्या पुलिस की टीम भी कार्यवाही के दौरान मौजूद रही। पुलिस को गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के घर तलाशी के दौरान चाकू बरामद हुआ है।

विज्ञापन

 

भिलाई के सेक्टर 6 सड़क एवेन्यू में बीएसपी की टीम ने आरोपी अंकुर शर्मा के घर सहित 13 घरों को अवैध मकान खाली करा कर बुलडोजर चलाया मकान के दरवाजे और खिड़की तक निकाल लिए गए जिसके बाद नल कनेक्शन को भी काट दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध मकान फिनायल, अगरबात्ती बनाने की मशीन समेत बड़ी संख्या फटाका भी बरामद किया गया। पुलिस ने गोलीकांड में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू गिरफ्तार किया है वही मुख्य आरोपी अमित जोंश और सागर उर्फ डागी बाग अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि 25 व 26 जून की दरम्यानी देर रात ग्लोब चौक के पास अमित जोश एवं उसके साथी सागर बांध उर्फ डांगी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा विश्रामपुर निवासी रमनदीप व उसके दो दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव पर पिस्टल से 3 फायर किया गया था। इस गोलीकांड में आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गोलियां लगी थी। इस घटना में शामिल दो आरोपियों में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को भिलाई नगर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अमित जोश एवं सागर बाग की तलाश में पुलिस जुटी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed