फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Branch manager of gold finance company arrested police took action in fraud case in Durg

Durg: गोल्ड फायनेंस कंपनी की ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 01 Dec 2024 05:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

दुर्ग में नेवई पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी लिमिटेड रिसाली की ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्रांच मैनेजर महिला लक्ष्मी यादव को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है पुलिस ने इसके पूर्व भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Branch manager of gold finance company arrested police took action in fraud case in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में नेवई पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी लिमिटेड रिसाली की ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्रांच मैनेजर महिला लक्ष्मी यादव को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है पुलिस ने इसके पूर्व भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रार्थी ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराया कि मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी रिसाली के महिला ब्रांच मैनेजर लक्ष्मी यादव ने बेईमानी से खरीदे 23 तोला सोना को गिरवी रख लिया था और जप्ती के लिए पुलिस के दिए नोटिस की अनदेखी करती रही। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई थी। 

विज्ञापन


प्रार्थी हेमंत सोनी रिसाली गांव में लक्ष्मी ज्वेलर्स है। जिन्होंने पुलिस को बताया कि 13 से 17 मई 2024 के बीच वैशाली नगर निवासी विवेक शर्मा के द्वारा प्रार्थी की दुकान से लगभग 23 तोला सोना का जेवर कीमती 18 लाख से अधिक रुपए का खरीदी कर इसके एवज में 10 लाख रूपए का चेक भरकर दिया। जिसे बैक में लगाने पर बाउंस होने से रकम की मांग करने पर पुनः चेक दिया। वह भी बाउंस हो गया। प्रार्थी के द्वारा रकम मांगने पर घूमता रहे। जिसके बाद प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में वैशाली नगर निवासी आरोपी विवेक शर्मा को पहले गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सोने के जेवरात को मणप्पुरम फायनेंस लिमिटेड रिसाली में गिरवी रखा दिया है। पुलिस ने मणप्पुरम फायनेंस लिमिटेड रिसाली के प्रबंधक को गिरवी रखे सोने को पेश करने के लिये कईं बार नोटिस दिया। लेकिन उनके द्वारा सोने को जप्ती हेतु पेश नहीं किया गया। आरोपी द्वारा बेईमानी पूर्वक प्राप्त सोने के जेवरात को प्रबंधक द्वारा जानते हुए भी आरोपी के कृत्य में अपराधिक षडयंत्र का साथ देना पाये जाने पर ब्रांच मैनेजर लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed