फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Big lapse in former CM security convoy stopped and security personnel misbehaved with in Durg

Durg: पू्र्व सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले को रोककर सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी, बघेल ने कही ये बात

Sat, 24 Aug 2024 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि जैसे ही उनकी गाड़ी सिरसा चौक पर पहुंची 50 से 60 लड़के गाड़ी के सामने आकर गाड़ी को रोककर नारेबाजी करने लगे और सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुंडागर्दी की गई। 

विज्ञापन
Big lapse in former CM security convoy stopped and security personnel misbehaved with in Durg
पू्र्व सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने दुर्ग जा रहे थे इसी दौरान भिलाई के सिरसा गेट चौक के पास उनके काफिले को रोका गया और उनके सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी की गई।

विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के शामिल होने पदुम नगर से दुर्ग जा रहे थे, इसी दौरान सिरसा गेट चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके  सुरक्षाकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि जैसे ही उनकी गाड़ी सिरसा चौक पर पहुंची 50 से 60 लड़के गाड़ी के सामने आकर गाड़ी को रोककर नारेबाजी करने लगे और सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुंडागर्दी की गई। 

विज्ञापन


आगे भूपेश बघेल ने बताया कि सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है, मेरी गाड़ी को दिनदहाड़े बजरंग दल के गुंडे रोक रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट तोड़कर दूसरे बैरिकेट तक पहुंचे, जहां पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed