फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Ban on treatment with Ayushman card in Arogyam Superspeciality Hospital and Research Center in Durg

बड़ी कार्रवाई: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयुष्मान कार्ड से इलाज पर प्रतिबंध

Tue, 14 May 2024 01:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 May 2024 01:17 PM IST
सार

शिकायत मिलने के बाद सीएमएचओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने जांच के लिए चार  डॉक्टरों की टीम बनाकर मामले की जांच की गई। जांच और निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने पाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों का सही से इलाज नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Ban on treatment with Ayushman card in Arogyam Superspeciality Hospital and Research Center in Durg
आयुष्मान कार्ड से इलाज पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में कादंबरी नगर स्थित आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब आयुष्मान कार्ड से किसी भी इलाज पर प्रतिबंध लगाने के लिए पत्र लिखा है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने संस्था का आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की स्वीकृति को निरस्त करने की अनुशंसा स्वास्थ्य संचालक के सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

 

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि आरोग्यम हॉस्पिटल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि संस्थान में आयुष्मान कार्ड से इलाज के अलावा भी मरीजों से नगद राशि ली जा रही है। शिकायत मिलने के बाद सीएमएचओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने जांच के लिए चार  डॉक्टरों की टीम बनाकर मामले की जांच की गई। जांच और निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने पाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों का सही से इलाज नहीं हो रहा है। उनसे अतिरिक्त नगद राशि जमा कराई जा रही है।

विज्ञापन

 

जांच टीम ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन पाया। जिसके बाद कलेक्टर दुर्ग को अस्पताल का आयुष्मान से इलाज की स्वीकृति को निरस्त करने की अनुशंसा की है। दुर्ग कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट को देखकर उस पर कार्रवाई के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed