फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Angry husband made wife sit in another train in Durg

Durg: न टिकट न पैसे, पत्नी को दूसरी ट्रेन में बैठाया, नाराज पति ने जीजा को कर दिया फोन, फिर थाने पहुंची महिला

Tue, 09 Apr 2024 02:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

थान सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी को यूपी के जिला हाथरस स्थित अपने गांव भेजने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन लेकर आया। उसी वक्त रेलवे स्टेशन में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रुकी हुई थी जिसमे पति थान ने अपनी पत्नी को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठा दिया। 

विज्ञापन
Angry husband made wife sit in another train in Durg
नाराज पति ने पत्नी को दूसरी ट्रेन में बैठाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में घरेलू विवाद से गुस्से में आकर पति ने पत्नी को अपने गांव भेजने की बोलकर दूसरी जगह जाने वाले ट्रेन में चढ़ा दिया। लेकिन पत्नी गांव नहीं पहुंची। पति ने पत्नी को लापता की शिकायत दुर्ग जीआरपी पुलिस में दर्ज कराई है, दुर्ग जीआरपी पुलिस ने भी गुमशुदगी कायम कर मामले को विवेचना में लिया। अब महिला खुद ही तीन दिन बाद भूखी प्यासी लौटी है।

विज्ञापन


भिलाई के मॉडल टाउन में रहने वाले युवक थान सिंह चौधरी (27 साल) का पत्नी लक्ष्मी ध्रुव (37 साल) से घर में झगड़ा हो रहा था इसके बाद गुस्से में थान सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी को यूपी के जिला हाथरस स्थित अपने गांव भेजने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन लेकर आया। उसी वक्त रेलवे स्टेशन में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रुकी हुई थी जिसमे पति थान ने अपनी पत्नी को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठा दिया और अपने जीजा को कॉल करके बता दिया की पत्नी लक्ष्मी को आगरा स्टेशन से लेकर गांव छोड़ने को कहा। लेकिन जब दूसरे दिन थान सिंह का जीजा आगरा स्टेशन पहुंचा तो वहां लक्ष्मी पहुंची ही नही। 

विज्ञापन

 

जिसके बाद थान ने दुर्ग जीआरपी पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की। लेकिन तीन दिन बाद पत्नी खुद दुर्ग जीआरपी स्टेशन पहुंची और बताया कि गलती से दूसरे ट्रेन में बैठ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed