फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   ACB and EOW conducted raids two accused running the panel of online Mahadev Satta App arrested

Mahadev Satta App: एसीबी और EOW ने की छापेमारी, ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 03:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

दुर्ग में एसीबी और ईवोडब्ल्यू की टीम ने आज छापेमारी कर ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को एसीबी की टीम रायपुर ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
ACB and EOW conducted raids two accused running the panel of online Mahadev Satta App arrested
महादेव सट्टा एप पैनल चलाने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में एसीबी और ईवोडब्ल्यू की टीम ने आज छापेमारी कर ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को एसीबी की टीम रायपुर ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

एसीबी की टीम ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप के कारोबार करने वाले पर भिलाई के कई ठिकानों छापामार कार्यवाही की है। एसीबी की टीम ने चार अलग-अलग जगहों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्यवाही में दुर्ग क्राइम ब्रांच और स्थानी पुलिस से भी मदद ली थी एसीबी और ईवोडब्ल्यू की टीम ने न्यू खुर्सीपार के बंगाली मोहल्ला में रहने वाले विश्वजीत राय और अतुल राय को गिरफ्तार कर एसीबी की टीम ने पाने साथ पुछताछ के लिए रायपुर लेकर चली गई है।

विज्ञापन


वहीं टीम ने भिलाई में फरीदनगर स्थित मोहम्मद सद्दाम के निवास पर भी छापेमारी की लेकिन सद्दाम के घर पर ताला लगा हुआ था। सद्दाम के निवास पर ईडी की टीम भी कार्रवाई कर चुकी है। विश्वजीत रॉय जिम का संचालन करता है और पिछले कुछ महीनों से उसका जिम बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार विश्वजीत राय जिम बंद करके महादेव सट्टा एप का पैनल का संचालन करना शुरू कर दिया था। वही विश्वजीत राय कुछ महीने पहले दुबई से वापस आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed