{"_id":"67724d0ebd7b5da8680ea837","slug":"a-hiva-hit-a-man-walking-on-foot-the-man-fell-15-feet-away-and-got-seriously-injured-in-durg-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: हाइवा ने पैदल चल रहे शख्स को मारी टक्कर, 15 फीट दूर गिरा युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: हाइवा ने पैदल चल रहे शख्स को मारी टक्कर, 15 फीट दूर गिरा युवक गंभीर रूप से घायल
Mon, 30 Dec 2024 01:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:04 PM IST
सार
दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदकट्ठी गांव में नशे की हालत में हाइवा चलाते हुए ड्राइवर ने पैदल चल रहे एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब 10 से 15 फिट उछल कर दूर गिरा।
विज्ञापन
हाइवा ने युवक को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदकट्ठी गांव में नशे की हालत में हाइवा चलाते हुए ड्राइवर ने पैदल चल रहे एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब 10 से 15 फिट उछल कर दूर गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हाइवा को घेरकर वहां चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और लोगों को समझाइश दिया।
विज्ञापन
नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एक हाइवा नंदकट्ठी से जामुल भिलाई की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नंदकट्ठी के पास बने गौठान के पास से एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। जिसे हाइवा चालक ने अपने चपेट में ले लिया। ट्रक चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। चालक हाइवा को काफी तेज और लापरवाही पूर्वक चला रहा था और हाइवा चालक विपरीत दिशा से आया और युवक को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि युवक फुटबाल की तरह उछलकर 15 फिट दूर जा गिरा। इससे उसके हाथ पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों युवक को बचाने पहुंचे। लोगों को आता देख हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया और नंदिनी पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मदन लाल निषाद के रूप में हुई है। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक सहित भागने की फिराक में था लेकिन लोगों ने पत्थर और डंडा लेकर उसे रोक लिया। लोगों को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो की बड़ी संख्या में में इक्कठा हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई हुए चक्काजाम कर दिए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाया,जिसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस हाइवा को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।