फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A family became a victim of marriage fraud in Durg area

ऐसी शादी से बचकर रहें: दुर्ग में नकली परिवार बनकर युवक को लगाया 17 लाख से ज्यादा का चूना, दुल्हन समेत सभी फरार

Wed, 11 Sep 2024 03:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 03:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ के दुर्ग क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर एक व्यापारी के परिवार के साथ 17.5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।पीडित ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस अब मामले की तफ्तीश कर रही है। विवाह की इक्षा रखने वाले परिवार को ठगने के लिये पूरे फिल्मी अंदाज में जाल बुना गया  
 

विज्ञापन
A family became a victim of marriage fraud in Durg area
durg news - फोटो : Amar ujala

विस्तार

दुर्ग जिले में शादी कराने के नाम पर एक व्यापारी के परिवार ठगी का शिकार हुआ है ठगों ने 7.5 लाख का चूना लगाया है।इस पूरे मामले में दूल्हा विवाह की इक्षा जताता है और विवाह संस्कार पूरा भी होता है लेकिन दुल्हन और दुल्हन का परिवार फिल्मी ड्रामे की तरह फर्जी बताया जा रहा है।पीड़ित वर पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में की है। जानकारी के अनुसार पीडित के परिवार की प्राथमिकता स्वजातीय कन्या से विवाह की थी,और इस बात की जानकारी मिलने के बाद पूरे फिल्मी अंदाज में जालसाजों ने इसकी योजना बनाई और मामले में शामिल सात लोगों ने ठगी का जाल फैलाया। इनमें एक महिला ने विवाह एजेंट, दूसरी समाज की अविवाहित कन्या और शेष ने पिता,भाई एवं अन्य रिश्तेदार का किरदार निभाया।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दूल्हे ने कथित पत्नी का आधार कार्ड मांगा तो बहाने बनाने लगी जिसके बाद शक हुआ तो  पुलिस में की शिकायत की गयी जिसके आधार पर पुलिस ने कथित पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि सभी आरोपियों ने नाम बदलकर अपना परिचय बताया था इस मामले में कथित दुल्हन पूर्वा जैन,विवाह एजेंट सरला,पूर्वा का भाई संतोष भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की माने तो व्यवसाय संभालने और 5 बहनों की शादी की जिम्मेदारी निभाने के कारण देरी से विवाह करना पड़ा और उनके परिवार को स्वजातीय जैन लड़की की तलाश थी। पीड़ित के पिता ने सूरत में परिचित महावीर जैन से शादी बारे में चर्चा की महावीर ने इंदौर की विवाह एजेंट सरला के बारे में बताया। इस पर सरला ने इंदौर की युवती पूर्वा जैन नाम की युवती का बायोडाटा भेजा।पिता और बहनों ने बात आगे बढ़ाने के लिए पूर्वा को देखने इंदौर पहुंचे। लेकिन जब सभी लड़की के घर पहुंचे एक युवक ही घर पर था। जिसे पूर्वा का छोटा भाई बताया गया। बाद में रिश्ता तय कराने की शर्त पर विवाह एजेंट सरला ने 1.5 लाख रुपए मांगे इस बीच वर पक्ष की ओर से 11 हजार रुपए मुंह दिखाई देने की बात कही गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने बताया कि 9 अप्रैल को लड़की के पिता के रूप में शांतिलाल गांधी और बड़े भाई महावीर का परिचय कराया गया। लड़की वालो से मुलाकात के बाद शादी का खर्च वर पक्ष द्वारा वहन करने की बात कही गई थी। रिश्ता तय होने के बाद एजेंट सरला ने प्रार्थी के परिवार से 16 लाख रुपए देने की मांग शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि वर पक्ष ने  5.5 लाख रुपए दिए और बाकी रकम शादी के समय देने की बात कही। लड़की पूर्वा जैन और उसके परिवार के अन्य सदस्य 23 अप्रैल को दुर्ग पहुंचे और घर पर ही सगाई की रस्म पूरी की गई और आरोप है कि कथित वधु पक्ष ने 3 लाख रुपए और ले लिए।3 मई को शादी इंदौर के एक होटल में संपन्न हुई। विवाह एजेंट ने 8.9 लाख रुपए की शेष रकम भी मौके पर ही ले ली। इस दौरान प्रार्थी के परिवार से आरोपियों ने जालसाजी करते हुए अलग अलग समय पर कुल 17.5 लाख रुपए ले लिया।आरोप के आधार पर पुलिस जांच कर रही है अब देखना ये होगा कि जालसाज कब तक पुलिस की पकड़ में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed