फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   drunken husband pours boiling water on wife in domestic dispute in gpm

पत्नी के ऊपर डाला खौलता पानी: नशे में दे रहा था गाली, मना करने पर किया हमला, बेटे-बहू को भी दौड़ाकर पीटा

Sat, 28 Jan 2023 05:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 05:34 PM IST
सार

सब इंस्पेक्टर सुजत जगत ने बताया कि महिला के बेटे सचिन ने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का हाथ-पैर और पीठ झुलस गई है। आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। 

विज्ञापन
drunken husband pours boiling water on wife in domestic dispute in gpm
पति के हमले में घायल कुसुम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। इसके बाद अपने बेटे और बहू को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। परिजनों की गलती इतनी थी कि शराब के नशे में धुत अधेड़ को फांसी लगाने से रोक रहे थे। इस पर उसने गालियां देनी शुरू कर दी और चूल्हे पर चढ़ा पानी से भरा बर्तन उठाकर पत्नी पर पलट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


खिचड़ी बनाने के लिए चूल्हे पर चढ़ा पानी डाला
जानकारी के मुताबिक, नवापारा बचरवार निवासी कुसुम चौधरी अपने पति शंकर चौधरी और बेटे-बहू के साथ रहती है। शंकर शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे में धुत होकर पत्नी से विवाद करता रहता है। रोज की तरह शुक्रवार रात भी शंकर नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उस दौरान कुसुम ने खिचड़ी बनाने के लिए चूल्हे पर गर्म पानी चढ़ा रखा था। शंकर आकर वहीं पास में बैठ गया और थोड़ी देर वहीं बैठने के बाद चिल्लाना शुरू कर दिया। कुसुम ने उसे मना किया तो आरोपी ने गालियां देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन




बहू-बेटे पहुंचे तो उनसे भी की मारपीट
आरोप है कि इसके बाद शंकर ने चूल्हे पर चढ़ा बर्तन उठाया और कुसुम पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। कुसुम के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके बेटा-बहू पहुंचे तो शंकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो शंकर ने उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। रात में शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद शंकर वहां से भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उनके पहुंचने पर डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भाग निकला, पुलिस कर रही तलाश
कुसुम ने बताया कि उसका पति शंकर हमेशा बहू-बेटे से भी मारपीट करता है। कई बार रात में फांसी लगाने का प्रयास भी किया, जिस पर घर के लोगों ने रस्सी काटकर उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी शंकर के खिलाफ घरेलू हिंसा में केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर सुजत जगत ने बताया कि महिला के बेटे सचिन ने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का हाथ-पैर और पीठ झुलस गई है। आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed