फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   drunk police man misbihaviour with media person at police station

छत्तीसगढ़ः नशे में धुत पुलिस कर्मी ने थाने में की हैवानियत

Fri, 13 Mar 2015 03:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Fri, 13 Mar 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
drunk police man misbihaviour with media person at police station

कानून के रखवाले और जनता की सुरक्षा की जिम्मेदार माने जाने वाली पुलिस ही जब खुद कानून को हाथ में ले ले तो अंदाजा लगा सकते हैं कि फिर आम आदमी का क्या होगा।

विज्ञापन


मामला छत्तीसगढ़ के चंपा जिले के जांजगीर का है, जहां एक पुलिस कर्मी ने नशे में धुत होकर थाने में ही एक मीडियाकर्मी को बेरहमी से लांठी-डंडे से पीट दिया। मीडियाकर्मी किसी खबर को लेकर चांपा जिले के जांजगीर थाने गया था। घटना के बाद स्थानीय मीडिया ने दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक टीवी चैनल के पत्रकार रोहित शुक्ला एक खबर के लिए जांजगीर थाने गए थे। आरोप है कि थाने में तैनात नशे में धुत पुलिस कर्मी ने संवाददाता से बदसलूकी की। यही नहीं पुलिस कर्मी ने बेरहमी से डंडे से संवाददाता को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब घटना का पता स्थानीय मीडियाकर्मियों को लगा तो आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाही करने की मांग की और पुलिसकर्मी की इस हरकत की जमकर निंदा की। मीडियाकर्मियों के विरोध के बाद करीब तीन घंटे बाद आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed