फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   drunk inspector crushed seven people by his car

नशे में इंस्पेक्टर ने कार से सात को कुचला

Fri, 11 Jan 2013 02:43 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 11 Jan 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
drunk inspector crushed seven people by his car

आरपीएफ के इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने अपनी तेज रफ्तार कार से सात लोगों को कुचल दिया। तेलीबांधा के एक पोल्ट्री फार्म के पास गुरुवार रात 11 बजे यह घटना हुई। दुर्घटना में ईटीवी के कैमरामैन संजय दास की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में चार गंभीर हालत में हैं।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद भीड़ ने इंस्पेक्टर का पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस का सौंप दिया। लोगों का कहना है कि इंस्पेक्टर नशे में धुत था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


देर रात आरोपी राजेश वर्मा अपनी आई 10 कार से लाभांडी की ओर जा रहा था। पहले उसने रास्ते में खड़े एक ठेले पर और फिर एक कार में टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से जा रहे संजय दास की कार उसकी चपेट में आ गई, जो 100 मीटर तक घिसटती चली गई और संजय की मौत हो गई। संजय का शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा था। बाद में एंबुलेंस से शव को अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पांच और लोगों को कुचलकर भाग रहा था। दुर्घटना के बाद वहां जुटी भीड़ उसके पीछे लग गई। कुछ दूरी पर उन्होंने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बौखलायी भीड़ ने देर रात तेलीबांधा थाने का घेराव कर दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस शराबी अफसर को बचाने की कोशिश कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed