{"_id":"63b561579284bc0cc1542448","slug":"driver-killed-one-injured-in-truck-and-pickup-collision-in-kanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर हालत में किया गया धमतरी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर हालत में किया गया धमतरी रेफर
Wed, 04 Jan 2023 04:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:52 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। पिकअप चालक के बारे में पता चला है कि वह धमतरी का रहने वाला था। उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनके आने के बाद पंचनामा कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोहरे के चलते बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में धमतरी रेफर किया गया है। हादसा चरामा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धमतरी से बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक पिकअप कांकेर की ओर आ रहा था। नेशनल हाईवे-30 पर झिपाटोला गांव के पास कांकेर की ओर से लौह अयस्क भरकर जा रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उसका साथी अंदर फंस गए।
विज्ञापन
हादसा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत से पिकअप में फंसे चालक और उसके साथी को बाहर निकाला। पिकअप को गैस कटर से काटा गया। दोनों को पुलिस ने चारामा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथी को धमतरी रेफर किया गया है। दोनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन