फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DRG force personnel picked up the pregnant woman on the cot and took her to the hospital In Dantewada

छत्तीसगढ़: डीआरजी फोर्स के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, खाट पर उठाकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 20 Apr 2022 09:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Apr 2022 09:43 PM IST
सार

डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवानों ने गर्भवती महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया। दरअसल, नक्सलियों ने गांव रेवाली की सड़क को कई जगह से काट दिया था। जिसके कारण गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
DRG force personnel picked up the pregnant woman on the cot and took her to the hospital In Dantewada
जवान ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : social media

विस्तार

नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवानों ने मानवता की मिसाल कायम की है। यहां दंतेवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवान ने खाट पर उठाकर अस्पताल तक ले गए। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवान दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यहां तैनात जवान नक्सलियों से तो लोहा ले ही रहे हैं, कई बार नक्सलियों के कारनामों के चलते वहां के निवासियों की जान पर बन जाती है तो भी ये जवान मदद करते हैं। ऐसा ही एक मामला दंतेवाड़ा के गांव रेवाली में सामने आया। यहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवानों ने गर्भवती महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया। दरअसल, नक्सलियों ने गांव रेवाली की सड़क को कई जगह से काट दिया था। इस बीच  रेवाली के पटेल पारा निवासी गर्भवती महिला कूर्म नंदे को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उनके पति ने जब एंबुलेंस के लिए फोन किया तो नक्सलियों द्वारा सड़क काट दिए जाने के कारण एम्बुलेंस वालों ने गांव तक पहुंचने में असमर्थता जताई। जब स्थिति गंभीर होने लगी तो परिजन गर्भवती को खाट पर उठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में महिला को खाट पर उठाकर ले जाते देख डीआरजी के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला को खाट पर अपने कंधों पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed