फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dr. Budhari Tati honored with Padma Shri: Finance Minister said – Bastar's 'Badi Didi' has enhanced the presti

पद्मश्री से सम्मानित हुईं डॉ. बुधरी ताती: वित्त मंत्री ने कहा- बस्तर की 'बड़ी दीदी' ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Wed, 24 Jun 2026 07:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Jun 2026 07:15 PM IST
सार

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर दक्षिण बस्तर की समाजसेवी डॉ. बुधरी ताती को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Dr. Budhari Tati honored with Padma Shri: Finance Minister said – Bastar's 'Badi Didi' has enhanced the presti
पद्मश्री से सम्मानित हुईं डॉ. बुधरी ताती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर दक्षिण बस्तर की समाजसेवी डॉ. बुधरी ताती को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. बुधरी ताती ने यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर न केवल बस्तर अंचल, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह सम्मान उनके चार दशक लंबे समर्पित सामाजिक कार्य और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए अथक प्रयासों की पहचान है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. बुधरी ताती दक्षिण बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपना जीवन आदिवासी बच्चियों की शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बुजुर्गों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन


डॉ. बुधरी ताती ने सिलाई प्रशिक्षण, शिक्षा और जागरूकता अभियानों के माध्यम से अब तक 500 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। नक्सल प्रभावित और संसाधनों की कमी वाले क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका सेवा कार्य लगातार जारी रहा। स्थानीय लोग उन्हें स्नेह और सम्मान से 'बड़ी दीदी' के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती ने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार, महिलाओं के सशक्तिकरण और वंचित समुदायों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है।


उन्होंने कहा कि डॉ. बुधरी ताती की यह उपलब्धि समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक प्रगति और जनकल्याण के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed