फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dozens of people were injured due to bee attack some jumped into the canal in Korba

Korba: मधुमक्खी के हमले से दर्जनों लोग हुए घायल, कोई नहर में कूदा, किसी ने भागकर बचाई जान

Fri, 16 Dec 2022 10:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 10:29 AM IST
सार

मधुमक्खी के हमले को देखते हुए लोगों ने आना- जाना रोक दिया उसके बावजूद भी मधुमक्खी कई घंटों तक आतंक मचाती रही। मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए कोई नहर में कूदा तो कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल छोड़कर आसपास किसी दूसरे के घर में छुपकर जान बचाई।

विज्ञापन
Dozens of people were injured due to bee attack some jumped into the canal in Korba
मधुमक्खी के डर से नहर में कूदे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चील ने मधुमक्खी के छत्ते पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने चील सहित आसपास से गुजर रहे राहगीरों पर हमला बोल दिया। एक के बाद एक राहगीर मधुमक्खी के हमले का शिकार होते गए। 

विज्ञापन

 

मधुमक्खी के हमले को देखते हुए लोगों ने आना- जाना रोक दिया उसके बावजूद भी मधुमक्खी कई घंटों तक आतंक मचाती रही। मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए कोई नहर में कूदा तो कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल छोड़कर आसपास किसी दूसरे के घर में छुपकर जान बचाई।

विज्ञापन

 

सीतामढ़ी निवासी विक्की निर्मलकर ने बताया कि शनि मंदिर के पास स्थित एक बेल पेड़ पर मधुमक्खियों ने पिछले कुछ दिनों से छत्ता बना रखा है जहां काफी बड़े-बड़े छत्ते बने हुए हैं। जिस पर चील ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed