फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   double murder in raipur; lawyer kills wife and mother-in-law with rod

Raipur: वकील ने रॉड से पीट कर पत्नी और सास को मार डाला, फिर शव के पास बैठकर रोता रहा

Thu, 20 Oct 2022 05:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Oct 2022 05:33 PM IST
सार

एडिशनल एसपी देवचरण पटेल ने बताया कि वारदात दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी अपनी माँ के साथ वसुंधरा नगर में रहने लगी थी। 

विज्ञापन
double murder in raipur; lawyer kills wife and mother-in-law with rod
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार को एक वकील ने अपनी पत्नी और सास की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के पास ही बैठकर रोने लगा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। आला अफसर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन




विवाद के बाद किया हमला
जानकारी के मुताबिक, सौरभ उपाध्याय पेशे से वकील है। वह अपनी पत्नी मनीषा उपाध्याय और सास रमा पांडेय के साथ उनके ही घर में रिंग रोड से लगे मैना रेस्टोरेंट के पीछे बनी रिहायशी कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परिवार वालों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर सौरभ ने लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया। एक के बाद एक किए गए वार से मां-बेटी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने देखा तो चला पता
महिलाओं की चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और अंदर झांककर देखा तो पता चला। इसके बाद पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद सौरभ दोनों शवों के पास बैठकर रोने लगा। इस बीच पुलिस पहुंच गई। उसने सौरभ को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है। परिवार में अक्सर ही विवाद होता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed