फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Doctors strike in Chhattisgarh Demonstrations in Jagdalpur Korba and GPM protest over Kolkata incident

छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की हड़ताल: जगदलपुर, कोरबा और जीपीएम में प्रदर्शन, कोलकाता की घटना को लेकर विरोध

Sat, 17 Aug 2024 03:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Aug 2024 03:30 PM IST
सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। डॉक्टर सुरक्षा को लेकर काम बंद कर हड़तााल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, कोरबा, जीपीएम, बीजापुर समेत कई जिलों में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। 

विज्ञापन
Doctors strike in Chhattisgarh Demonstrations in Jagdalpur Korba and GPM protest over Kolkata incident
जगदलपुर में डॉक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई जिसको लेकर पीरे देश में आक्रोश है। डॉक्टर सुरक्षा को लेकर काम बंद कर हड़तााल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगदलपुर में शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक डॉक्टरों ने हड़ताल की है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं, शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक। आपातकालीन सेवाओं को छोड़ शेष सभी सेवाओं को बाधित रखे जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडा अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत का कहना था कि इस हड़ताल में स्टॉफ नर्स और टेक्नीशियन भी शामिल रहेंगे, कोलकाता में घटित घटना और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर यह प्रोटेस्ट किया जा रहा है। जनरल सर्जन मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर अंतरा का कहना था कि ओपीडी से लेकर सभी सेवाए बंद रखा गया है, इस आंदोलन को  बस्तर जिला दवा विक्रेता संघ, डेंटिस्ट एसोसिएशन और कई सामाजिक संगठनों ने भी घटना की तीव्र निंदा करने के साथ ही समर्थन भी दिया है। 

विज्ञापन

कोरबा में भी डॉक्टरों की हड़ताल 

Doctors strike in Chhattisgarh Demonstrations in Jagdalpur Korba and GPM protest over Kolkata incident
कोरबा में डॉक्टरों का विरोध - फोटो : अमर उजाला

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जहां जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर सभी एकत्रित होकर काला फीता लगाकर काले कपड़े में नजर आए, उन्होंने विरोध स्वरूप एकत्रित होकर अपनी बातें रखी। डॉक्टरों की माने तो आज वह काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वही सभी हड़ताल पर रहेंगे केवल आपातकालीन सेवाएं देंगे।

डॉक्टरों की माने तो मेडिकल प्रोडक्ट के तहत जो प्रावधान है उसमें कड़ाई से नियम बनाया गया है उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। कोलकाता में हुए नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं जो उसके साथ घटना घटी है वह किसी के साथ ना हो।

डॉक्टर टीचर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनमोल मिंज ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज में 132 डॉक्टर हैं जो आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे केवल आपातकालीन सुविधा दी जाएगी। कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर के साथ मारपीट और गाली गलौज जैसी घटना घट चुकी है। इसे लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था और इसकी शिकायत भी की गई थी इन सब बातों को लेकर वह आज फिर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान एक मरीज का परिजन प्रदर्शन स्थल पहुंचा और हंगामा करने लगा। मरीज के परिजन का आरोप है कि उसकी मां को भर्ती किये काफी समय हो गया है लेकिन अब तक इलाज शुरू नहीं किया गया है। अगर समय रहते उसका इलाज नहीं किया गया तो उसकी मौत भी हो सकती है उन्होंने डॉक्टरों से हाथ जोड़कर निवेदन किया जहां डॉक्टर तत्काल हरकत में आए और मरीज का हाल-चाल जाना, वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत। 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में डॉक्टरों का प्रदर्शन

Doctors strike in Chhattisgarh Demonstrations in Jagdalpur Korba and GPM protest over Kolkata incident
जीपीएम में डॉक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीते दिनों हुए लेडी डॉक्टर के साथ हुए कृत के विरोध में आज गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के चिकित्सकों ने भी अपना समर्थन देते हुए एक घण्टे का विरोध प्रदर्शन किया है।। साथ ही मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और चिकित्सको की सुरक्षा की मांग की है। दरअसल 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेडिकल कालेज के एक लेडी डाक्टर के साथ रेप हुआ था। मामले में आरोपियों के द्वारा लेडी डॉक्टर को बेरहमी मारपीट की भी बात सामने आई थी घटना के विरोध में आज गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के डाक्टरो ने समर्थन करते हुए आज एक घंटे का हड़ताल किया। वहीं डाक्टरों ने प्रशासन से मांग की है की डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए जिससे वह सुरक्षित महसूस कर सकें।

बीजापुर में भी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन 

Doctors strike in Chhattisgarh Demonstrations in Jagdalpur Korba and GPM protest over Kolkata incident
बीजापुर में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकक बीजापुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया व दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर जिला अस्पताल के परिसर में प्रदर्शन किया।
 
छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बीजापुर की महिला प्रकोष्ठ के आव्हान पर शनिवार को जिला चिकित्सालय के समस्त कर्मचारियों ने कोलकाता में डॉक्टर पर हुए अत्याचार व हत्या के विरोध में काली पट्टी लगाकर काम किया व दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए जिला अस्पताल के परिसर में एक दिवसीय प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने आमजनता की समस्याओं के देखते जनहित में बिना काम बाधित किये सभी ने एक मत से काली पट्टी लगाकर काम किया।

ड्यूटी के बाद सांकेतिक प्रदर्शन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने आवाज बुलंद की। जानकारी हो कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए व डॉक्टर्स संगठन के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर जिले के समस्त चिकित्सक शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। जिसके समर्थन में जिला चिकित्सालय इकाई के कर्मचारियों ने भी काली पट्टी लगाकर उनका नैतिक समर्थन किया। इस अवसर पर जिला सचिव मनीषा देवांगन, प्रभा कावटी, मधु दुर्गम, साहिल्या, रुक्मणि, काजल, कौशल्या सहित जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम,अर्जुन, हीरालाल, तापस घोष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed