{"_id":"5d1486518ebc3e3c923dfb6f","slug":"district-reserve-guard-killed-one-lakh-reward-naxalite-in-sukma-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में जिला रिजर्व गार्ड के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में जिला रिजर्व गार्ड के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर
Thu, 27 Jun 2019 03:26 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 27 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) ने एक लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। सुकमा में हुई मुठभेड़ में पुलिस को ये कामयाबी हाथ लगी है। मारे गए नक्सली की पहचान वंजम बुधु, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (आरपीसी) के प्रभारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सुकमा के एसपी शलभ सिन्हा ने बताया, हमें जानकारी मिली थी कि मुरलीगुड़ा और अटकल के जंगलों में नक्सली छिपे हुए हैं। जिला रिजर्व गार्ड की टीम को तलाशी अभियान के लिए भेजा गया। नक्सलियों ने उनको देखकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
एसपी ने आगे कहा कि हमारी टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। टीम को तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव, एक हथियार, एक दवाइयों का बैग और सर्जिकल का सामान मिला है।
विज्ञापन
SP Shalabh Sinha, Sukma: We got info regarding naxal presence in forests b/w Murliguda&Atkal. DRG team was sent for search, naxals opened fire on them; our team retaliated in self defense. During search, we recovered body of a naxal, a weapon, a bag of medicines & surgical items. https://t.co/LihpupOHEf
— ANI (@ANI) June 27, 2019