{"_id":"66856e1479e0539337003a87","slug":"district-congress-committee-took-out-march-in-balod-regarding-hathras-accident-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: बालोद में कांग्रेस का मार्च, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; दोषियों पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: बालोद में कांग्रेस का मार्च, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Wed, 03 Jul 2024 09:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 03 Jul 2024 09:11 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई घटना को लेकर बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी ने मार्च निकाला। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके के फुलरई गांव में धर्मगुरु भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई है। इस मामले में बालोद जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी से मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्थानीय विधायक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। इतने अनुयायी वहां थे और सुरक्षा में केवल कुछ ही जवान तैनात रहे। महिलाओं और बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। इस पर हम जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी राज में घटना शर्मनाक
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि इस हादसे में अब तक 121 लोगों की जान जा चुकी है और 28 लोग घायल हैं। हमें जानकारी मिली है कि जिस वक्त घटना हुई वहां पर न पुलिस थी, न ही घटना के बाद एसडीएम पहुंचे और न ही कलेक्टर। आखिर अनुयायी पहुंचे हुए थे तो कोई व्यवस्था क्यों नहीं थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राज में हुई यह घटना बेहद शर्मनाक है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि लाखों की वहां भीड़ थी और प्रशासन द्वारा व्यवस्था नहीं किया जाना समझ से परे है। वैसे तो सीएम योगी और पीएम मोदी खुद को सनातनी मानते हैं, लेकिन सनातनियों की सुरक्षा करना उन्होंने कभी सीखा ही नहीं।
विज्ञापन
न्यायिक जांच और मिले मुआवजा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। भक्ति के सागर में डूबने वाले लोग अचानक मौत की गर्त में समा गए। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि आज हम कांग्रेस भवन से मार्च कर यहां पर पहुंचे हुए हैं और हमने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
ये लोग रहे शामिल
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकार, पुरषोत्तम पटेल, धनेश्वरी सिन्हा, लता कोर्राम, रतिराम कोसमा, शारदा सिन्हा, धर्मेंद्र रामटेके, देवेंद्र साहू, संदीप साहू, मुरलीधर भुआर्य, हरचरण सिंह कत्याल, मुरारी लाल शुकतेल, सहित अन्य मौजूद रहे।