फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Displaced farmers surrounded KSK Mahanadi Power Plant in Janjgir Champa

केएसके महानदी पावर प्लांट: भूविस्थापितों ने मेन गेट पर जड़ा ताला, किया घेराव; मजदूरों के आने-जाने पर रोक

Sun, 11 Feb 2024 02:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Feb 2024 02:07 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में भूविस्थापितों ने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर केएसके महानदी पावर प्लांट का घेराव किया है। घेराव की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

विज्ञापन
Displaced farmers surrounded KSK Mahanadi Power Plant in Janjgir Champa
केएसके महानदी पावर प्लांट के बाहर बैठे भूविस्थापित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूविस्थापितों ने नरियार गांव में स्थापित केएसके महानदी पावर प्लांट के मुख्य गेट पर लगा दिया है। भूविस्थापितों ने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्लांट का घेराव किया है। मामले को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्य गेट से मजदूरों का आना-जाना बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, भूविस्थापित सैकड़ों किसानों को उनके जमीन का मुआवजा और नौकरी नहीं मिल पाई है। भूविस्थापित लागतार धरना प्रदर्शन, प्लांट घेराव, कलेक्ट घेराव करते आ रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। हाल ही में अपनी 23 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर घेराव कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद रविवार यानी आज सुबह से भूविस्थापित किसान बड़ी संख्या में केएसके महानदी पावर प्लांट पहुंचे और मेन गेट में ताला लगा दिया है। मजदूरों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


भूविस्थापित किसानों का कहना है की अब तक सैकड़ों की संख्या में किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। पुनर्वास नीति का पालन भी नहीं किया जा रहा है। प्लांट के अंदर किसानों के खेतों को बंधक बनाकर रखा गया है। वहीं, भूविस्थापित किसानों ने 23 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन और प्लांट प्रबंधक को 10 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया था। मांग पूरा नहीं होने पर 11 फरवरी से केएसके पावर प्लांट के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए मेन गेट को ताला लाकर घेराव किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed