{"_id":"63f9fcfc81c507b6ae0a888c","slug":"disclosure-of-the-murder-of-a-young-man-by-hitting-an-ax-in-old-enmity-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: पुरानी रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी मारकर की गई थी हत्या, आरोपी ने रेकी के बाद उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: पुरानी रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी मारकर की गई थी हत्या, आरोपी ने रेकी के बाद उतारा था मौत के घाट
Sat, 25 Feb 2023 05:50 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:50 PM IST
सार
करेला में स्थित मां भवानी मंदिर के पार्किंग से जुड़े विवाद में युवक की हत्या की गई थी। जिसमें मृतक योगेश यादव 28 वर्ष और उसके पड़ोसी डुमेश यादव 23 वर्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रेकी के बाद डुमेश ने हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी डुमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना अंतर्गत मोहारा पुलिस चौकी के ग्राम करेला में बीते 21 फरवरी को युवक योगेश यादव की किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा धारदार हथियार से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। वहीं, पूरे मामले में साइबर टीम और थाने की टीम द्वारा जांच की जा रही थी जिसमें शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है और पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पूरा मामला ग्राम करेला में स्थित मां भवानी मंदिर के पार्किंग से जुड़ा है। जिसमें मृतक योगेश यादव 28 वर्ष और उसके पड़ोसी डुमेश यादव 23 वर्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा था। जिसके चलते मृतक के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक डुमेश यादव द्वारा लगातार मृतक की दिनचर्या की रेकी की जा रही थी। अकेला पा कर आरोपी डुमेश ने मृतक योगेश पर उसके ही घर के पीछे स्थित तालाब के पास कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमे योगेश यादव की मौत हो गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले में लगातार अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक डुमेश यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि 21 फरवरी को करेला भवानी ग्राम से पुलिस को सूचना मिली कि युवक योगेश यादव घर के पीछे चित अवस्था में पड़ा हुआ है। करेला भवानी मंदिर में पार्किंग को लेकर आरोपी डुमेश यादव और मृतक योगेश यादव की लड़ाई हुई थी जिसको लेकर आरोपी रंजिश रखता था। घटना के दिनांक पर आरोपी गांव में ही था आरोपी द्वारा मृतक की दिनचर्या पर नजर रखी जा रही थी। वहीं मौका पाकर शौच के लिए तालाब के पास गए मृतक की आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर वहां से फरार हो गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन