{"_id":"6a9067f2f900e0ba5e02c29d","slug":"the-district-police-chief-issued-an-order-transferring-29-police-personnel-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4659161-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: थानों-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां, SP ने 29 पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: थानों-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां, SP ने 29 पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
Fri, 28 Aug 2026 08:51 AM IST
धमतरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:51 AM IST
सार
पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी भावना पांडेय ने जिले के 29 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस कप्तान ने 29 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
विस्तार
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप 29 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। एसपी की ओर से जारी आदेश में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस शाखाओं में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां और पदस्थापन दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक कारणों और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। नई पदस्थापन के तहत पुलिसकर्मियों को जिले में अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में दो सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप की गई है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सोते समय करैत ने डसा, कोमा में गया 6 साल का मासूम; डॉक्टरों ने 3 दिन में बचाई जान
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के अनुसार तबादलों का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, कार्यक्षमता बढ़ाना और आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। नई पदस्थापना से कानून-व्यवस्था और पुलिस से जुड़े कार्यों को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
पुलिस अधीक्षक ने तबादले के बाद सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है। जिले में हाल के समय में यह पुलिस विभाग का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं के जरिए पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।