{"_id":"6a9c285b73af009135070fcf","slug":"suspicious-death-of-a-newlywed-woman-in-the-district-questions-raised-over-the-hanging-theory-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4691478-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गले के निशान ने बढ़ाया शक,पीएम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गले के निशान ने बढ़ाया शक,पीएम रिपोर्ट का इंतजार
Sat, 05 Sep 2026 09:07 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:07 PM IST
सार
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपेला में 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नवविवाहिता की हुई संदिग्ध मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपेला में 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मायके पक्ष ने महिला की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतका की पहचान ग्राम देमार निवासी स्वर्गीय प्रकाश ठाकुर की बेटी वीणा उर्फ बबली ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि वीणा की शादी करीब दो वर्ष पहले सुपेला निवासी विवेक ध्रुव से हुई थी। रक्षाबंधन के बाद वह अपने ससुराल वापस लौटी थी।
जानकारी के मुताबिक, वीणा ससुराल में थी, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति की ओर से पुलिस को फांसी लगाए जाने की बात बताए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
हालांकि, मौके पर पहुंची एफएसएल टीम की जांच के दौरान गले पर साड़ी के फंदे का स्पष्ट निशान नहीं मिलने की बात सामने आई है। जांच में गले पर किसी पतली वस्तु या कपड़े से बने निशान होने की जानकारी भी सामने आई है। इसके बाद महिला की मौत की परिस्थितियों को लेकर संदेह और गहरा गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
एएसपी डीसी पटेल ने बताया कि नवविवाहिता की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। एफएसएल जांच के निष्कर्ष और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।