{"_id":"67f55019a8cc7db8f70a02d9","slug":"congress-team-arrived-to-investigate-death-of-accused-in-police-station-in-dhamtari-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: थाने में आरोपी की मौत मामले में जांच करने पहुंची कांग्रेस की टीम, पीड़ित परिवार के लिए मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: थाने में आरोपी की मौत मामले में जांच करने पहुंची कांग्रेस की टीम, पीड़ित परिवार के लिए मांगी मदद
Tue, 08 Apr 2025 10:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:04 PM IST
सार
कांग्रेस की जांच टीम के संयोजक ने पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को 50 लाख मुआवजा व नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
पूछताछ करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी जिले के अर्जुनी थाना में पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत होने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय टीम बनाई थी। जिसके संयोजक गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद हैं, जबकि विधायक बालोद संगीता सिन्हा, धमतरी विधायक ओंकार साहू, खुज्जी विधायक भोला राम साहू, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना शामिल हैं। जांच टीम आज सबसे पहले राजनांदगांव जिले के भंवरमरा में मृतक के घर गए थे। जहां परिजनों से पूछताछ के बाद टीम अर्जुनी थाना पहुंची थी और थाना प्रभारी सहित स्टाफ से पूछताछ की। वहीं कांग्रेसियों के द्वारा मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा सहित मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग प्रदेश सरकार से की है।
विज्ञापन
कांग्रेस के द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम के संयोजक ने कहा कि हमारे द्वारा जांच की रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसको प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिया जाएगा। बता दें कि राजनांदगांव जिले के भंवरमरा निवासी दुर्गेश कठोरिया ने धान खरीदी के नाम पर जिले के 50 से ज्यादा किसानों के साथ करीब 7 करोड़ 73 लाख रुपये की ठगी की है। जिसकी शिकायत किसानों ने अर्जुनी थाने में की थी। जिस पर पुलिस आरोपी दुर्गेश को दुर्ग से गिरफ्तार कर धमतरी लाई। वहीं रिमांड के दौरान आरोपी की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर परिजनों और कांग्रेसियों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की जांच टीम के संयोजक ने पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को 50 लाख मुआवजा व नौकरी देने की मांग की है। फिलहाल जांच समिति के द्वारा इस मामले को लेकर न्यायिक जांच कर आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन