फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Large Stock of Expired Medicines Found at Two Medical Stores, Administration Shuts Them Down

धमतरी: मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप, प्रशासन ने तत्काल बंद कराए दो प्रतिष्ठान

Sat, 12 Sep 2026 09:34 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 09:34 AM IST
सार

राजस्व और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो मेडिकल स्टोर्स में औचक जांच के दौरान बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद कीं। गंभीर अनियमितता मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद करा दिया गया।

विज्ञापन
Dhamtari: Large Stock of Expired Medicines Found at Two Medical Stores, Administration Shuts Them Down
कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया और एक्सपायरी डेट की दवाइयां अधिक संख्या में पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराया गया। मिली जानकारी अनुसार जिले में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोर्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने छोटा चौक स्थित मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर एवं श्रीसाईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाइयां अधिक संख्या में पाए जाने पर टीम द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई। औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा से जुड़े इस प्रकार के मामलों को देखते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराया गया। साथ ही संचालकों को निर्देशित किया गया है कि विभागीय नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने, पाई गई अनियमितताओं में आवश्यक सुधार करने तथा विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त होने तक दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन!: 11 वाहन और चैन माउंटेन मशीन जब्त, मुरुम खुदाई करते पकड़े गए हाइवा
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाइयों का नियमानुसार निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। ऐसी दवाइयों का विक्रय अथवा मरीजों तक पहुंचना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है। प्रशासन द्वारा औषधि प्रतिष्ठानों में दवाओं के भंडारण, बिक्री एवं अन्य प्रावधानों के पालन की जांच आगे भी जारी रखी जाएगी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेडिकल स्टोर्स संचालक यह सुनिश्चित करें कि एक्सपायरी डेट की दवाइयां बिक्री योग्य दवाइयों के साथ न रखी जाएं और औषधियों के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन हो। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान गंभीर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed