फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma met the mother of top Naxalite leader Hidma discussed the surrender of her son in Sukma

सुकमा: टॉप नक्सली लीडर हिड़मा की मां से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बेटे के आत्मसमर्पण को लेकर हुई बातचीत

Mon, 10 Nov 2025 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 05:57 PM IST
सार

टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल अब असर दिखा रही है। सुकमा जिले के गहराई वाले नक्सल प्रभावित इलाके ग्राम पुवर्ती पहुँचकर डिप्टी सीएम ने हिड़मा की माँ से मुलाकात की।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma met the mother of top Naxalite leader Hidma discussed the surrender of her son in Sukma
टॉप नक्सली लीडर हिड़मा की मां से मिले डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल अब असर दिखा रही है। सुकमा जिले के गहराई वाले नक्सल प्रभावित इलाके ग्राम पुवर्ती पहुँचकर डिप्टी सीएम ने हिड़मा की माँ से मुलाकात की और उन्हें बेटे को आत्मसमर्पण के लिए समझाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि सरकार संवाद और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिड़मा की माँ ने भी अपने बेटे को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की सलाह दी है। विजय शर्मा ने बताया कि सरकार सभी भटके हुए युवाओं को सुधार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिड़मा के पास अब भी समय है, वह जल्द आत्मसमर्पण कर ले ताकि उसके लिए पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा की यह यात्रा चर्चा का विषय बन गई है। वे खुद बाइक से पुवर्ती गाँव पहुँचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर भोजन किया। यह दौरा राज्य सरकार की उस मंशा को दर्शाता है, जिसमें प्रशासन नक्सल प्रभावित इलाकों तक सीधे संवाद स्थापित कर शांति और विकास का रास्ता चुन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed