{"_id":"673f2450ba90c2ce1d0f7924","slug":"deputy-cm-vijay-sharma-inspected-paddy-procurement-center-in-kabirdham-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछा
Thu, 21 Nov 2024 05:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:45 PM IST
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया है। उन्होंने कवर्धा के आदर्श कृषि उपज मंडी में धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछा, ताकि सरकार की नीतियों व योजना को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा विधानसभा के विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा बुधवार शाम से जिले के दौर पर हैं। बुधवार शाम को उन्होंने कवर्धा में कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गुरुवार को कबीरधाम जिले के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया है। उन्होंने कवर्धा के आदर्श कृषि उपज मंडी में धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछा, ताकि सरकार की नीतियों व योजना को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने धान तौलने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा, तौली गई धान की गुणवत्ता, मात्रा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
किसानों से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में सबसे अधिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। किसानों को उनके उत्पाद का उचित व लाभकारी मूल्य मिले, इस दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इस वर्ष सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के साथ-साथ सरकार किसानों को एकमुश्त भुगतान भी कर रही है, जिससे किसानों को उनके पैसों की तुरंत प्राप्ति व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों ने सरकार की धान खरीदी प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया पहले से कहीं बेहतर व व्यवस्थित है। किसानों ने यह भी बताया कि सरकार ने त्वरित भुगतान और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की है, जिससे उन्हें फसल बेचने में कोई कठिनाई नहीं हो रही। डिप्टी सीएम शर्मा ने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देश दिए कि धान खरीदी में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन