{"_id":"65be36e7ff448a356807a6af","slug":"deputy-cm-arun-sao-attended-oath-ceremony-of-advocates-association-in-janjgir-champa-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव, कहा- अधिवक्ताओं की हर आवश्यकता की जानकारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव, कहा- अधिवक्ताओं की हर आवश्यकता की जानकारी है
Sat, 03 Feb 2024 06:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:22 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री अरुण साव जांजगीर चांपा में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय केशरवानी के साथ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अरुण साव शनिवार को जांजगीर चांपा पहुंचे। नगर के चौक-चौराहो में आतिशबाजी कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का काफिला जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में पंहुचा। सांसद गुहाराम अजगल्ले ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। साव ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय केशरवानी के साथ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने पक्षकारों के लिए वेटिंग हाल निर्माण की मांग की। वहीं, नवागढ़ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने नवागढ़ के बहुप्रतीक्षित मांग पृथक राजस्व अनुविभाग घोषित करने का मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम ने शामिल होकर अपने आप को अभिभूत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि अधिवक्ता परिवार से रही है और खुद भी अधिवक्ता रहे हैं। उन्हें अधिवक्ताओं की हर आवश्यकता की जानकारी है। इसलिए अधिवक्ताओं की सभी मांग पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी और सार्थक पहल करेगी।
विज्ञापन