फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy Chief Minister Vijay Sharma flagged off the 'Mookmati Express'

Chhattisgarh News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 'मूकमाटी एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 18 Jan 2026 02:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Jan 2026 02:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 'मूकमाटी एक्सप्रेस' का शुभारंभ किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Vijay Sharma flagged off the 'Mookmati Express'
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 'मूकमाटी एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 'मूकमाटी एक्सप्रेस' का शुभारंभ किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्र सरकार द्वारा रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नामकरण जैन समाज के महान संत आचार्य विद्यासागर महाराज की कालजयी कृति ‘मूकमाटी’ के नाम पर किया गया है, जिससे जैन समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपने तप, त्याग और विचारों से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने उल्लेख किया कि गुरुदेव का देह त्याग छत्तीसगढ़ की पावन भूमि डोंगरगढ़ में हुआ, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मूकमाटी एक्सप्रेस का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आचार्य विद्यासागर के विचारों से निरंतर प्रेरणा लेते रहे हैं। छत्तीसगढ़ से इस ट्रेन का संचालन शुरू होना प्रदेशवासियों के लिए आत्मगौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के परिचालन से पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठाचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित अजीत शास्त्री द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार पैनल सदस्य प्रकाश मोदी, रायपुर वाणिज्य रेल प्रबंधक अवधेश त्रिपाठी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह, सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, नरेंद्र गुरुकृपा, डीआरयूसीसी सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed