फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deepika of Chhattisgarh imprisoned in Oman Released video and appealed for help

'मुझे बचा लो, मुझे दूसरी जगह नहीं बिकना': ओमान में कैद छत्तीसगढ़ की दीपिका, वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

Mon, 05 Feb 2024 05:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। महिला का कहना है कि उसे ओमान में कैद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला नौकरी करने के लिए ओमान गई थी। 
 

विज्ञापन
Deepika of Chhattisgarh imprisoned in Oman Released video and appealed for help
महिला दीपिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से रोजगार के लिए ओमान गई महिला को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। महिला के वीडियो के आधार पर पीड़ित महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया है कि उसे नौकरी के लिए ओमान लाया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दीपिका जोगी (29) बतौर हाउस मेड ओमान में नौकरी करने गई हुई है। दीपिका ने एक विडियो जारी कर कहा है कि वह भिलाई शहर की रहने वाली है और ओमान में आकर फंस गई है। उसने बताया कि यहां अच्छी नौकरी का झांसा देकर फंसाया गया है। अब वह चाहकर भी यहां से वापस भारत नहीं लौट पा रही है। उससे मारपीट कर वापस जाने के एवज में दो से तीन लाख रुपये की मांग की जा रही है। उसने आशंका जताई है कि जल्द ही उसे दूसरे के हाथ बेच दिया जाएगा। उसने बताया कि जिस महिला के घर वह काम कर रही है, वो उसे लगातार टॉर्चर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका के पति मुकेश जोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 30 मई से ओमान में है। हाउस मेड की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भेजी गई थी। खुर्सीपार निवासी मुल्ला मोहम्मद इमरान खान, हैदराबाद निवासी अब्दुल ने खाना बनाने का काम दिलाने की बात कही थी। इसके बाद दीपिका को दुर्ग से पहले हैदराबाद ले जाया गया और फिर वहां से उसे मस्कट के लिये भेजा गया। मस्कट एयरपोर्ट से दीपिका को हफीजा के घर जैनब लेकर गई। जैनब भारत के कई लोगों को काम दिलाने के नाम पर पहले भी मस्कट जा चुकी हैं।

दीपिका हर महीने अपने परिवार को 25 हजार रुपये भेजती थी, लेकिन पिछले तीन महीने से पैसा नहीं भेज रही थी। इसके बाद से परिजनों से महिला का कोई संपर्क नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हड़कंप मच गया है। मुकेश ने बताया कि ओमान में मुनीर और हफीजा के परिवार में दीपिका खाना बनाने का काम करती हैं। दुर्ग शहर एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि सोशल मीडिया के पोस्ट के आधार पर और महिला के पति को शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed