{"_id":"661ac22758824685f708f088","slug":"decomposed-body-of-person-found-near-rice-mill-in-balod-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: राइस मिल के पास एक व्यक्ति की मिली सड़ी-गली लाश, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: राइस मिल के पास एक व्यक्ति की मिली सड़ी-गली लाश, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज
Sat, 13 Apr 2024 11:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:04 PM IST
सार
बालोद जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार खान गांव में राइस मिल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के आसपास है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कोटवार के माध्यम से थाने में सूचना दी। इसके बाद थाने की टीम मौके पहुंची और मामले में जांच पड़ताल है शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है और पूरी तरह गल चुका है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है और इसके बाद सारी रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी। दुर्ग से साइंस ऑफ क्राइम यूनिट की टीम पहुंची हुई थी, जिनके द्वारा सारी जानकारी एकत्र कर लाश को बेहतर जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल यहां पर पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन