{"_id":"66b74439280fbc200d06fa98","slug":"dead-body-seen-landing-in-mini-niagara-jagdalpur-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मिनी नियाग्रा में उतराता हुआ देखा गया शव, पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण पुलिस बाहर निकालने में असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मिनी नियाग्रा में उतराता हुआ देखा गया शव, पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण पुलिस बाहर निकालने में असफल
Sat, 10 Aug 2024 04:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:39 PM IST
सार
जगदलपुर के चित्रकोट जलप्रपात में एक शव उतराता हुआ देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण शव को निकाला नहीं जा सका।
विज्ञापन
पानी में उतराता हुआ शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर से 40 किमी दूर चित्रकोट जलप्रपात जो कि मिनी नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध है, वहां शनिवार की सुबह पानी के बीच एक शव को उतराता हुए देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण बिना सुरक्षा पुलिस पानी तक जा भी नहीं पा रही है, ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती देखते ही बनती है, ऐसे में इस खूबसूरती को देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। शनिवार को भी काफी संख्या में लोग इस मिनी नियाग्रा की खूबसूरती को निहार रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोगों ने एक शव को पानी में उतराता देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी चित्रकोट थाना प्रभारी को दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लगातार हुई बारिश के चलते चित्रकोट अपने पूरे शबाब में है, ऐसे में पुलिस को शव तो जाने में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। पुलिस ने शव निकालने के लिए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम की मदद मांगी है। शव के बाहर आने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि शव किसका है। फिलहाल पुलिस शव को निकालने के लिए पूरी तरह से जद्दोजहद कर रही है।
विज्ञापन