फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Daughters of Naxalite affected area of Bijapur will become doctors passed MIC exam

Chhattisgarh: बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाके की बेटियां बनेंगी डॉक्टर, एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी

Tue, 07 Feb 2023 01:36 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Feb 2023 01:36 AM IST
सार

तीनों युवतियों के मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फॉरेन ग्रेजुएट एग्जाम पास करने के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों में खासा उत्साह हैं। वहीं स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने उन्हें बधाई दी हैं।

विज्ञापन
Daughters of Naxalite affected area of Bijapur will become doctors passed MIC exam
डॉ. आशिफा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके ताकीलोड, भोपालपट्टनम और तोयनार के साधारण परिवार की तीन बालिकाओं ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक कर भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए क्वालीफाई किया है। 

विज्ञापन


बीजापुर के भैरमगढ़ तहसील के ताकीलोड गांव की डॉ. प्रीति भवानी पिता स्व. मुन्नाराम भवानी किर्गिस्तान से चिकित्सा की पढ़ाई करके लौटी थीं। यहां मेडिकल प्रैक्टिस के लिए उन्हें मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को पास करना अनिवार्य था। प्रीति भवानी ने पहले प्रयास में ही फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक कर लिया।

विज्ञापन

वहीं बीजापुर से 25 किमी. दूर तोयनार निवासी तिरुपति कटला की बेटी डॉ. सृष्टि कटला ने भी किर्गिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री ली थी और एमसीआई हैदराबाद में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक किया। अब डॉ. सृष्टि कटला भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए योग्य हो गई हैं। उधर, भोपालपट्टनम निवासी मिरंजा खान की दूसरी बेटी पुत्री डॉ. आशिफा खान की प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मददेड में हुई थी। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की आशिफा बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं। 

उन्होंने हार्बिन मेडिकल यूनिवर्सिटी चीन से एमबीबीएस और एमसीआई दिल्ली से फॉरेन ग्रेजुएट एग्जाम पास किया हैं। तीनों युवतियों के द्वारा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फॉरेन ग्रेजुएट एग्जाम पास करने के बाद जहां एक ओर परिजनों सहित ग्रामीणों में खासा उत्साह हैं। वहीं स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने उन्हें बधाई दी हैं। विधायक मंडावी ने उन्हें बीजापुर का गौरव बताते हुए कहा कि निश्चय ही इससे आगे की पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed