{"_id":"65f91848b183f8e77a024146","slug":"daughter-in-law-attacked-mother-in-law-on-suspicion-of-witchcraft-and-died-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काले जादू का शक: बहू ने सास पर कुल्हाड़ी से किया वार, घर हो गया खून से लथपथ; पति पहुंच गया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले जादू का शक: बहू ने सास पर कुल्हाड़ी से किया वार, घर हो गया खून से लथपथ; पति पहुंच गया थाने
Tue, 19 Mar 2024 10:15 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:15 AM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक बहू ने अपनी सास पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या की वजह जादू टोना करने के शक को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बहू ने की सास की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जादू टोना करने के शक पर बहू ने घर में सो रही सास पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बहू वहां से फरार हो गई थी। घटना रामचंद्रपुर थाने अंतर्गत गांव अनिरुद्धपुर की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले पर बताया कि रविवार की रात अनिरुद्धपुर निवासी 58 वर्षीय दोलावती अपने घर में सोई हुई थी। रात को अचानक से उसकी बहू संगीता कुमारी ने अपने ढाई माह के बच्चे पर जादू टोना कर देने की बात कहते हुए गुस्से में सास पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर दूसरे परिजन पहुंचे। तब तक घर में दोलावती खून से लथपथ हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजनों ने प्राइवेट गाड़ी से घायल महिला को लेकर इलाज के लिए अंबिकापुर पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद महिला की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद से ही बहू संगीता घर से फरार हो गई थी। रायपुर से लौटने के बाद दोलावती के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।