फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dantewada: Six Held in Pangolin Trafficking Case; 14 Kg of Skin and Scales Seized by Forest Officials

दंतेवाड़ा: पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है भारी मांग

Thu, 29 Oct 2026 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

वन विभाग ने पैंगोलिन की खाल और शल्क की तस्करी के आरोप में छह लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब 14 किलो खाल और शल्क बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में बाघ की खाल की तस्करी के मामले में जेल जा चुका आरोपी भी शामिल है।

विज्ञापन
Dantewada: Six Held in Pangolin Trafficking Case; 14 Kg of Skin and Scales Seized by Forest Officials
पैंगोलिन की खाल समेत तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग ने गीदम थाना क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन की खाल की तस्करी कर रहे छह तस्करों को पकड़ा है। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से लगभग 14 किलो पैंगोलिन की खाल और शल्क बरामद किए हैं। दावा किया जा रहा है कि तस्करों ने लगभग छह से सात पैंगोलिन का शिकार करने के बाद यह खाल जुटाई है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि गीदम वन परिक्षेत्र में कुछ लोग वाहनों में पैंगोलिन की खाल लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। इस आधार पर अधिकारियों ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैंगोलिन की खाल की कीमत लाखों रुपये बताई जाती है।

विज्ञापन


ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी
वन विभाग को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर गीदम वन परिक्षेत्र के भीतर पैंगोलिन की खाल बेचने के लिए अलग-अलग गाड़ियों में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की विशेष टीम ने गीदम पुलिस थाना के पास घेराबंदी करके तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर टीम को पता चला कि उनके कुछ साथी जावंगा के पास भी मौजूद हैं। इसके बाद टीम ने जावंगा के पास दबिश देकर अन्य तीन लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन


वाहनों की तलाशी के दौरान अधिकारियों को एक गाड़ी में टायर की स्टेपनी के पास रखी बोरी में छिपाई गई पैंगोलिन की खाल और शल्क मिले। जब्त सामग्री का कुल वजन करीब 14 किलो निकला। अधिकारियों के अनुसार एक वयस्क पैंगोलिन से लगभग दो से ढाई किलो खाल निकलती है। इसी आधार पर यह अनुमान जताया गया है कि आरोपियों ने इस खेप को तैयार करने के लिए छह से सात पैंगोलिन का शिकार किया होगा। वन विभाग की टीम यह पता लगा रही है कि इन वन्यजीवों का शिकार किस जगह किया गया था और तस्कर इसे किसे बेचने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरबा: एसईसीएल गेवरा खदान में हड़ताल कराना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, कई पर एफआईआर दर्ज

आरोपियों की पहचान और मुख्य तस्कर का रिकॉर्ड
आरोपियों की पहचान दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के निवासियों के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में आरोपियों के नाम लक्ष्मण तेलाम, दीपक, मासा मूर्ति, हेमंत वासम, कुहरम भीमा और मासाराम मंडावी सामने आए हैं। इनमें से लक्ष्मण तेलाम दंतेवाड़ा जिले का रहने वाला है, जबकि अन्य पांच आरोपी बीजापुर जिले के निवासी हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण तेलाम का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह इससे पूर्व भी बाघ की खाल की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।


अंधविश्वास, वैज्ञानिक तथ्य और कानूनी सजा
पैंगोलिन दुर्लभ स्तनधारी वन्यजीव है, जिसके शरीर पर कठोर शल्क होते हैं। ये शल्क केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, जिससे इन्सानों के बाल और नाखून बनते हैं। खतरा महसूस होने पर यह जीव अपने शरीर को गोल आकार में समेट लेता है। यह मुख्य रूप से चींटियां और दीमक खाकर जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भूमिका निभाता है। अफवाहों के चलते पैंगोलिन का शिकार किया जाता है, क्योंकि यह भ्रांति फैली है कि इसकी खाल से यौन शक्ति बढ़ाने की दवा बनाई जाती है। हालांकि, इसका कोई विश्वसनीय वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत पैंगोलिन और उसके अंगों का अवैध शिकार, उन पर कब्जा और व्यापार दंडनीय अपराध है। कानून के मुताबिक दोषी पाए जाने पर तीन से सात साल तक की जेल और कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। दोबारा अपराध करने पर न्यूनतम जुर्माना एक लाख रुपये हो सकता है। यह कार्रवाई डीएफओ रंगनाधा राधाकृष्णा वाय और एसडीओ शिवेंद्र सिंह के निर्देश पर गीदम रेंजर शिव टंडन, बचेली रेंजर डॉ प्रीतेश पांडेय, डिप्टी रेंजर के. राजू और बीट गार्ड लक्ष्मी प्रसाद चालकी समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed